फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनोद अग्रवाल के भजनों से श्रद्धालु भाव-विभोर

विज्ञापन
विज्ञापन
विनोद अग्रवाल के भजनों से श्रद्धालु भाव-विभोर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। टाउन हाल के मैदान में चल रही भागवत कथा में सोमवार की रात भजन गायक विनोद अग्रवाल ने भजनों की भव्य प्रस्तुति दी। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से ओतप्रोत उनके भजनों को सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। वहीं, दिन में कथा व्यास हिमेश शास्त्री ने भागवत कथा की।
विज्ञापन

शिव महापुराण कथा समिति के तत्वावधान में आयोजित भागवत कथा के कार्यक्रम में विनोद अग्रवाल मुंबई वालों ने बलदेव कृष्ण जगाधरी वालों के साथ श्रीकृष्ण की भक्ति से भरे भजन सुनाए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि असिस्टेंट कमिश्नर जगमोहन शर्मा रहे। सुरेश बिंदल, सुरेश सिंधी, सुनील ग्रोवर, राजेश गोयल ने दीप प्रज्वलित किया। दिन में कथा व्यास हिमेश शास्त्री ने भागवत कथा में कहा कि भक्त प्रभु को अपनी भक्ति के बंधन से बांध लेता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान राम का जीवन एक आदर्श मानव जीवन को दर्शाता है, इसी प्रकार श्रीकृष्ण का जन्म बुद्धि और सतगुणों का मिश्रण है। श्रीकृष्ण की लीलाओं से हमें आनंद मिलता है। इससे ही मनुष्य को परमानंद की प्राप्ति होती है, जो बाद में नंदोत्सव बन जाता है। कथा में भीमसेन कंसल, सतीश गर्ग, सुशील शर्मा, राजीव जैन, संजय शर्मा, बाबुराम कौशल, अमित गर्ग, संजय कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें