फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिकुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती करायें: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिकुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराएं: डीएम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आम जनता को मिलना चाहिए। अतिकुपोषित बच्चों को जिला मुख्यालय पर एनआरसी में भर्ती कराया जाए। जीरो से पांच वर्ष तक के बच्चों के पोषण और टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने संस्थागत प्रसवों को बढ़ावा दिया जाने तथा आशाओं का भुगतान भी समय पर किया जाने के निर्देश दिए। बच्चों के पंजीकरण में सुधार लाने और स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यदि आशा वर्कर या संगिनी जननी सुरक्षा योजना में सहयोग नहीं करती है तो उनके विरुद्ध कार्यवाही करें। सीएमओ को निर्देश दिए कि बाल-स्वास्थ्य के लिए माइक्रो प्लान तैयार कर लें तथा उसी अनुरूप बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्कूलों में टीम भेजी जाए। स्कूलों में स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान जो बच्चे कमजोर और कुपोषण ग्रस्त पाए जाते हैं उनको संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज के लिए प्रेरित करें। जिला कार्यक्रम अधिकारी, सीडीपीओ से प्रभारी संपर्क बनाए रखें तथा अतिकुपोषित बच्चों के अभिभावकों से सीधा संपर्क बनाये। एएनएम, आशा वर्कर, सेक्रेट्री तथा ग्राम प्रधान को भी इसकी जिम्मेदारी सौंपे तथा कोई बच्चा कुपोषण में न आ सकें। बच्चों की आंखों का टेस्ट भी अवश्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें