फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने कलेकट्रेट में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सीबीएसई स्कूलों में फीस वृद्धि को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। शुल्क विनियम विधेयक 2017 को लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

डीएम को दिए ज्ञापन में कहा गया कि सीबीएसई, आईसीसीएस के स्कूलों में छात्र-छात्राओं का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। शुल्क वृद्धि, यूनिफार्म, पाठ्य पुस्तकों आदि के नाम पर मन माना पैसा वसूला जा रहा है। प्रदेश सरकार ने तीन अप्रैल 2018 को शुल्क विनियम विधेयक 2017 लागू किया गया है। जनपद में इसे लागू नहीं किया गया है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कुल सात बिंदु रखे। काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं जनपद के कई विद्यालयों की छात्राओं ने डीएम को छात्रवृत्ति नहीं आने की शिकायत को लेक प्रार्थना पत्र दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें