फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. भीमराव अंबेडकर मूर्तियों की सुरक्षा में पुलिस बल तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। पुलिस प्रशासन ने 14 अप्रैल को जयंती के मद्देनजर डा. भीमराव आंबेडकर की सभी प्रतिमाओं की सुरक्षा करने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया है। इस बार नगर में 20 साल बाद नगर में जयंती पर बाबा साहेब की शोभायात्रा निकाली जाएगी। प्रशासन ने शोभायात्रा निकालने की परमिशन भी दे दी है।
विज्ञापन

शहर में दो अप्रैल को एससी-एसटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट द्वारा किए गए संशोधन के विरोध में दलितों ने भारत बंद कर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन को लेकर हिंसा भड़क गई थी। शासन के आदेश पर पुलिस प्रशासन ने शनिवार को बाबा साहेब की जयंती को लेकर शुक्रवार को ही नगर के अलावा गांव गंगधाड़ी, पाल, खेड़ी कुरैश आदि गांवों में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया। प्रशासन ने इनकी सुरक्षा के लिए पुलिस बल के अलावा वहां के पुलिस के चौकीदार की भी तैनाती की है। शुक्रवार रात में भी प्रतिमाओं के पास पुलिस बल तैनात रहेगा। इंस्पेक्टर अंबिका भारद्वाज ने बताया कि 20 साल बाद नगर में जयंती पर शोभायात्रा थाने के सामने स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा की पास से निकाली जाएगी। शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाने की व्यवस्था की गई है। उधर, दलित समाज के लोगों ने जयंती के उपलक्ष्य में सभी मूर्तियों की सफाई व्यवस्था का काम शुक्रवार को ही पूरा करा दिया था।


आज कड़ी सुरक्षा में निकलेगी शोभायात्रा
शाहपुर। थाना क्षेत्र में आंबेडकर जयंती पर कुल तीन गांवों में शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा कस्बे साहिल कई गांवों में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव धनायन, कमालपुर, सिमली में शनिवार को आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा निकाली जाएगी । जिसके चलते इन गांवों में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। कस्बे सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों में सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। उधर कस्बे के अधिकांश स्कूलों के संचालकों ने अवकाश घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें