फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका में वितीय अनियमितता की जांच शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका में वित्तीय अनियमितताएं की जांच प्रारंभ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद के कर विभाग में लिपिक की नियुक्ति, दाखिल खारिज और कर निर्धारण में वित्तीय अनियमितता एवं भ्रष्टाचार की शिकायत को लेकर प्रमुख सचिव के आदेश पर एसडीएम जानसठ ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

एसडीएम जानसठ गजल भारद्वाज ने बुधवार को तहसीलदार सदर और अन्य कर्मचारियों के साथ नगरपालिका परिषद पहुंच कर जांच प्रारंभ की। उन्होंने कर विभाग में लिपिक पद पर कार्यरत प्रवीण कुमार की कथित नियुक्ति को लेकर की गई शिकायत पर जांच पड़ताल शुरू की। इसके साथ ही साल 2014 में दाखिल खारिज के लिए हुई अनियमितता पर भी ईओ विकास सैन एवं लिपिक से जवाब तलब किया, लेकिन दोनों ही निरुत्तर नजर आए। आईएएस गजल भारद्वाज ने लिपिक की जमकर क्लास ली। उल्लेखनीय है कि जन विकास सोसायटी के अध्यक्ष खालिद ने 19 मार्च को प्रमुख सचिव परिवहन और जिले की नोडल अधिकारी आराधना शुक्ला से मिलकर इस संबंध में शिकायत की थी। साथ ही जांच नगरपालिका से अलग किसी अन्य अधिकारी से कराने की मांग की थी। प्रमुख सचिव ने उसी समय ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गजल भारद्वाज को जांच अधिकारी नामित करते हुए रिपोर्ट तलब की थी। बुधवार को गजल भारद्वाज नगरपालिका परिषद पहुंची और कर विभाग में खालिद की शिकायत पर जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें