फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के बच्चों को भी मिलेंगे खिलौने

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आंगनबाड़ी केंद्रों पर शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों को खेल के साधन उपलब्ध कराने के लिए मंगलवार को सीडीओ ने विकास भवन में खिलौना बैंक का शुभारंभ किया। इसमें प्रथम चरण में अधिकारी अपने स्तर से खिलौने उपलब्ध कराएंगे। इसके साथ ही कोई भी व्यक्ति इस बैंक में अपने बच्चों के खिलौने दान कर सकता है।
विज्ञापन

मंगलवार को विकास भवन में खिलौना बैंक का उद्घाटन करने के पश्चात सीडीओ अर्चना वर्मा ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले गरीब परिवारों के बच्चों के जीवन में खुशियां लाने की पहल जिला प्रशासन ने शुरू की है। ऐसे में आने वाले दिनों में जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को खेल के साधन के रूप में आकर्षक खिलौने उपलब्ध कराये जाएंगे। बच्चों के सपनों को भी इन खिलौनों के माध्यम से साकार किया जाएगा। इस बैंक के प्रथम चरण में अधिकारी वर्ग अपने खर्च पर कुछ खिलौने उपलब्ध कराने में सहयोगी बना है। इस अवसर पर विकास भवन के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें