फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री बालाजी जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बालाजी की शोभायात्रा पर फूलों की बारिश
विज्ञापन

मीरापुर। कसबे में बालाजी जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य मार्गों में होते हुए निकली शोभायात्रा में झांकियां व अखाडे़ आकर्षण का केंद्र रहे।
बालाजी मंदिर के तत्वावधान में बाला जी जन्मोत्सव पर पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा भक्तों ने रथ खींचकर हनुमान के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। धार्मिक झांकियां, अखाडे़, रथ, बैंड, ढोल पार्टी व घोडे़ मुख्य आकर्षण रहे। शोभायात्रा थावर वाली मस्जिद से मैन चौक बाजार, सराय दरवाजा, थाने का चौराहा से होती हुई मंदिर पर समाप्त हुई। इस दौरान जगह-जगह भक्तों ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की। शोभायात्रा में शशि रस्तोगी, राजपाल सुुकरालिया, विजय शर्मा, मोहित गर्ग, मनोज शारदा, अतुल अग्रवाल, सुनील डागा, मोनू संगल, अमित कुमार, अर्पित रस्तोगी, आकाश रस्तौगी, कमल गोयल, विनीत अग्रवाल, नितिन, विकास कौशिक, राजीव चौधरी आदि मौजूद रहे।
बच्चे का देश भविष्य हैं : स्वामी ओमानंद
मीरापुर। रामराज के बाल शिशु मंदिर के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि शुकदेव आश्रम शुक्रताल के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद सरस्वती ने कहा कि बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ चरित्र निर्माण और देश भक्ति भाव उत्पन्न करें। अभिभावक इन्हें संस्कारवान बनाएं तथा शिक्षक प्राचीन संस्कृति के बारे में जानकारी दें, ताकि युवा पीढ़ी मार्ग नहीं भटक सके। इसके बाद अतिथि ने बच्चों को पुरस्कार वितरण किया। विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी ओमानंद सरस्वती और पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश ने किया। स्वामी ने कहा कि माता-पिता भी शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वागींण विकास पर ध्यान दें, वैदिक संस्कृति के बारे में बताए। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों के भविष्य निर्माता हैं। यही बच्चे कल देश का भविष्य तय करेंगे। पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, विद्यालय प्रबंध आजाद कुमार बंसल ने भी विचार व्यक्त किए। अतिथियों ने विद्यालय के होनहार बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संचालन विरेंद्र कौर ने किया। प्रधानाचार्य उमेश कुमार शर्मा ने विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। पुरस्कार पाने वालों में सिमरन रानी, मनदीप कौर, विशाखा, सानिया, भीमा, तनीश, ज्योति, जीविका, आचल, दिशांत, अनम चौधरी, अंशदीप, अनुष्का, नीरज, जन्नत, युवराज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें