सिद्धपीठ पर वार्षिक मेला तीन मार्च से
मुजफ्फरनगर। मां शाकुंभरी एवं मां बाला सुंदरी की ऐतिहासिक संयुक्त पीठ प्राचीन देवी मंदिर सिद्ध पीठ नदी घाट शामली रोड का वार्षिकोत्सव तीन मार्च को धूमधाम से आयोजित किया जाएगा।
होली के तीसरे दिन होने वाले इस कार्यक्रम के अवसर पर विशाल मेला भी लगेगा, जिसमें पूजा-अर्चना होगी। मेले के दिन प्रात: सात बजे से ही विशेष पूजा-अर्चना एवं माताओं को भोग लगना शुरू हो जाएगा, जो देर रात्रि तक जारी रहेगा। मंदिर कमेटी की ओर से पंडित संजय कुमार, पंडित महेश कुमार, पंडित भूषण लाल ने यह जानकारी दी। इस सिद्धपीठ प्राचीन देवी मंदिर और मेले का अपना विशेष महत्व है।