फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में खेल प्रतिभाओं का खजाना: आनंदेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष और इंडिया हॉकी के उपाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडे ने कहा कि वेस्ट यूपी प्रतिभाओं का खजाना है। यहां पर खेल के हर क्षेत्र की प्रतिभाएं मौजूद हैं, जिन्हें मंच और रास्ता दिखाने की जरूरत है। ओलंपिक खेलों के कारण अभिभावकों की भी खेलों के प्रति धारणा बदल रही है। शारीरिक और नैतिक विकास एक साथ आने पर अपराध खत्म होगा। ओलंपिक संघ खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है।
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडे ने कहा कि देश में खिलाड़ियों का सम्मान तब होता है, जब वो संघर्ष कर मेडल ले आते हैं, जबकि सरकारों को प्राइमरी सेक्शन पर ही बच्चों की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए बेहतर प्रयास होने चाहिए। खेल संघों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जाना आवश्यक है। ओलंपिक में चीन, जापान और अमेरिका जैसे देशों के खिलाड़ी आगे दिखाई देते हैं। भारत देश के खिलाड़ियों ने भी मेडल जीते हैं, लेकिन जीत के बाद ही खिलाड़ियों को सुविधाएं देने में सरकारों के बीच होड़ मचती है। विदेशों में शुरुआती स्टेज से ही सुविधाएं दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि वेस्ट यूपी प्रतिभाओं का खजाना है। यहां खेल में खिलाड़ियों का डंका है, मगर सुविधाएं मुकम्मल नहीं होने पर प्रतिभाएं पिछड़ जाती हैं। शारीरिक और नैतिक विकास का होना जरूरी है, तभी क्राइम कंट्रोल किया जा सकता है। वेस्ट यूपी बेल्ट में कई खेल ऐसे हैं, जिनमें प्रतिभाएं विदेशी पटल पर लोहा मनवा रही है। उन्होंने कहा कि अब खेलों के प्रति अभिभावकों की धारणा भी बदली है, क्योंकि ओलंपिक में मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को सरकार पैसा दे रही है। इससे अभिभावक अब बच्चों को खेल के प्रति भी ट्रेंड कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल संघों को मजबूत करने के लिए आर्थिक पैमाने को बढ़ाना होगा। प्रदेश में ओलंपिक भवन बनाए जाने की तैयारियां चल रही है, ताकि प्रतिभाओं को बेहतर तरीके से निखारा जा सके। इस दौरान समाजसेवी सुभाष चौधरी, उप क्रीड़ा अधिकारी राजाराम, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, प्रमोद कुमार, अशोक बालियान, जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रेमकुमार, पूनम विश्नोई, गौरव बालियान, अजयपाल, पवन कुमार, जितेन्द्र कुमार, मनीष शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष चौधरी बने संघ के अध्यक्ष
मुजफ्फरनगर। भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष और यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव आनंदेश्वर पांडे ने चौधरी चरण सिंह स्टेडियम में जिला ओलंपिक संघ मुजफ्फरनगर का गठन किया है। इस दौरान समाजसेवी सुभाष चौधरी को संघ का अध्यक्ष और किसान नेता अशोक बालियान को महासचिव मनोनीत किया है, ताकि खेल प्रतिभाओं को निखारने। उनको संसाधन और सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार और खिलाड़ियों के बीच सेतु बनकर कार्य किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें