हाथों पर सुंदर मेहंदी रचाई
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म महाविद्यालय के स्ववित्त पोषित विभाग में राष्ट्रीय सेवायोजना के विशेष शिविर के तीसरे दिन मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने हाथों पर सुंदर मेहंदी रचाई।
प्राचार्य डॉ एससी वार्ष्णेय ने कहा कि कहा पर्यावरण की सुरक्षा में हम सबका योगदान जरूरी है। प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ पर्यावरण में जीने का मौलिक अधिकार है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ बबीता गुप्ता, मुख्य वक्ता सरवट ग्राम प्रधान के पति श्रीभगवान शर्मा रहे। श्रीभगवान शर्मा ने छात्र-छात्राओं द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की सराहना की। मीनाक्षी भारद्वाज, पवी सैनी, धीरज गिरधर, निशा अग्रवाल, डॉ शेखरचंद, डॉ गौरव यादव, धीरज उपाध्याय, मनीष गर्ग, संजीव गर्ग, राहुल मिश्रा, सोनाक्षी धीमान, अर्चना, अनुषी गर्ग, ज्योति यादव, गीता, मोहित आदि का सहयोग रहा।