मंसूरपुर में देव पब्लिक इंटर कॉलेज में विद्यालय के डायरेक्टर विकास बालियान ने ध्वजारोहण किया। राज पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य बेगराज सिंह राठी, सरस्वती शिशु मंदिर गुरुकुल घासीपुरा में संरक्षक कुंवर विजय राज सिंह ने ध्वजारोहण किया। मंसूरपुर शुगर मिल में उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित, मंसूरपुर डिस्टलरी में उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह चौहान, सरस्वती फिलिंग सेंटर बोपड़ा में निदेशक संजय देशवाल, भारत ज्योति गैस सर्विस नावला में अध्यक्ष सीटू त्यागी, मंसूरपुर गन्ना परिषद में चेयरमैन श्यामपाल ने ध्वजारोहण किया।