फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंत पंचमी उत्सव कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय संस्कृति के अनमोल दर्शन होंगे :स्वामी
विज्ञापन

मोरना।
शुक्रताल स्थित सच्चा निवास आश्रम में दो दिवसीय वार्षिक वसंत पंचमी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथि स्वामी गीतानंद तीर्थ महाराज ने कहा कि हम चित्र नहीं, चरित्र को पूजते हैं। शिष्य से ही गुरुओं की पहचान होती है। मानव को महापुरुषों के आदर्शों का अनुकरण करना होगा, तभी हम भारतीय संस्कृति के अनमोल दर्शन होंगे। मानव अपने अंत:करण को पहचान कर कर्म करें। अंत:करण स्वयं शुद्ध हो जाएगा। इस मौके पर भंडारे का प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन हो गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्वामी महानंद महाराज ने कहा कि जीवन मरण को सुधार के लिए भक्ति का भाव होना चाहिए। क्योंकि जहां भक्ति होती है, वहां पर आस्था का भाव अपने आप जागृत हो जाता है। आस्था ही हमें अच्छे बुरे की पहचान कराकर दुखों से दूर करने में सक्षम है। आश्रम अधिष्ठाता स्वामी परमेश्वर ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि भक्ति जब बढ़ने लगती है, तो अभिमान मरने लगता है। सम्मत्ति अभिमान के साथ ही रहती है। भक्ति से मन पुष्ट होता है। मानव पाप क्यों करता है। मानव को संसार में सौंदर्य दिखता है। इसलिए पाप होता है। भगवान में आंख को स्थिर करके जप करो, आपका कल्याण होगा। अध्यक्षता स्वामी गीतानंद गिरि महाराज की तथा संचालन कथा आचार्य स्वामी अजय कृष्ण महाराज ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में राजीव कंसल, अतुल, कंवरपाल डीलर, विनीत, संजीव, राजकुमार, दिनेश, उपेंद्र, संजय सैनी, मरनाल शर्मा आदि का सहयोग रहा। वहीं, भजन गायक दीपक वर्मा,अशोक, बबली आदि ने मधुर संगीत पर सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। इस पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें