खतौली। राजपूत उत्थान सभा के कार्यकर्ताओं ने 25 जनवरी को भारत में रिलीज होने वाली फिल्म पद्मावत का विरोध किया है। चेतावनी दी कि केंद्र व प्रदेश सरकार इस फिल्म के रिलीज होने पर तुरंत रोक लगाए, अन्यथा वे जनपद के सभी सिनेमाघर या मॉल में इस फिल्म का प्रसारण नहीं होने देंगे।
हालांकि सेंसर बोर्ड द्वारा फिल्म पद्मावत को मिले प्रमाणपत्र को निरस्त करने की जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने विचार करने से इंकार कर दिया है। सभा के कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष ठाकुर श्रीकांत तोमर ने कहा कि इस फिल्म में हमारी माता पद्मावती का अपमान किया है। वे अपने पूर्वजों का फिल्मों के जरिए अपमान नहीं होने देंगे। अगर प्रदेश सरकार ने इस फिल्म के रिलीज होने पर रोक नहीं लगाई तो वे आगामी चुनाव का बहिष्कार करते हुए भाजपा का सड़कों पर उतरकर खुलकर विरोध करेंगे। जनपद के जिन सिनेमाघरों या मॉल में इस फिल्म का प्रसारण किया जाएगा। उनके मालिक उनका इंशोरेंस करा लें। राजपूत समाज फिल्म के प्रसारण को लेकर कुछ भी कर सकते हैं। इस फिल्म को लेकर राजपूत समाज में भारी रोष व्याप्त है। इस दौरान विक्रांत, आकाश राजपूत, आशीष चौधरी, रवि तोमर, सुभम चौहान, ठाकुर अरुण तोमर आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।