फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा की गुणवता से चमकेगी भावी पीढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज के स्थापना दिवस पर आयोजित यज्ञ में संस्था के शिक्षण कार्य को उत्कृष्ट और विद्यार्थियों को परिश्रम के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

सरकुलर रोड स्थित कॉलेज परिसर में वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ में आहुतियां अर्पित की गईं। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1935 में स्थापित कॉलेज से पढ़े विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की। संस्था की गरिमा और शिक्षा को उत्कृष्ट बनाकर ही भावी पीढ़ी का निर्माण संभव है। सत्यदेव सिंह, देवी सिंह, मांगेराम, धर्मवीर मलिक, प्रियवृत आर्य, वीरेंद्र पंवार, अनूप सिंह वर्मा, जगदीश बालियान, पूर्व प्राचार्य लक्ष्मण सिंह टांक, जयपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि ने चौधरी छोटूराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यज्ञमान योगेंद्र सिंह मलिक एवं डॉ. सुरेंद्र सिंह रहे। वेद प्रकाश, यशोधन सिद्धू, अरविंद कुमार, नेन सिंह, विजेंद्र सिंह, संजीव जावला, मुनेश कुमारी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें