फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी चिकित्सकों के विरुद्ध कार्रवाई सही

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आयुष चिकित्सकों ने यूएमए के बैठक में क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी द्वारा फर्जी चिकित्सकों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को सही बताया है।
विज्ञापन

डॉ सहदेव सिंह आर्य ने कहा कि जिले में बिना डिग्री के फर्जी चिकित्सक बड़ी संख्या में हैं, इन पर कार्रवाई बेहद जरूरी है। आयुर्वेद अधिकारियों को कार्रवाई में यूएमए सहयोग करेगा। भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा अपंजीकृत घोषित किए गए चिकित्सकों की संगठन की सदस्यता भी समाप्त की जाएगी। बैठक में डॉ राजेश कुमार, डॉ जयंत, डॉ शौकी अहमद, डॉ रामनिवास शर्मा, डॉ महबूब अली, डॉ शहजाद राना, डॉ एसएच तोमर, डॉ बीआर निगम, डॉ बीआर बालियान, डॉ प्रीतम सिंह, डॉ आरएन शर्मा आदि रहे।
अनवर जलालपुरी के निधन पर शोक
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय इमाम संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती जुल्फिकार अली ने उर्दू के जाने-माने शायर अनवर जलालपुरी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि अनवर हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी के विद्वान थे। उन्होंने अपनी शायरी में हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए काम किया।
विज्ञापन

छह को बोर्ड परीक्षा को लेकर बैठक
मुजफ्फरनगर। जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट 2018 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों की बैठक छह जनवरी को होगी। एसडी इंटर कॉलेज में होने वाली बैठक में नकल विहीन परीक्षा कराने को रणनीति बनाई जाएगी। बैठक एडीएम प्रशासन हरीशचंद्र की अध्यक्षता में होगी।
बैठक चार जनवरी को
मुजफ्फरनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री कुलदीप शर्मा ने बताया कि राज्य कर्मचारियों की आवश्यक बैठक चार जनवरी को पीडब्ल्यूडी के डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ कार्यालय पर होगी। बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें