फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैर के दो पेड़ काटे, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खैर के दो पेड़ काटे, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। हस्तिनापुर वन्य जीव विहार के अंतर्गत कासमपुर खोला क्षेत्र में चोरी से पेड़ काटने के आरोप में दो लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
वन रक्षक रमेश चंद की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया कि उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के भगवानपुर थाने के गांव सिकरोड़ा निवासी रफी पुत्र अलीहसन और शमीम पुत्र शकील ने कासमपुर खोला वन रेंज से दो खैर के पेड़ काटे हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व महमूदपुर क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद भी करीब एक दर्जन बदमाश खैर का अवैध कटान कर भाग निकले थे। इस मामले में भी एक दर्जन बदमाशों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


जिम में चोरी का प्रयास
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के मोहल्ला हनुमानपुरी मुकल्लमपुरा रोड पर चल रहे जिम का ताला तोड़कर बदमाश़ों ने चोरी का प्रयास किया। जिम संचालक धर्मोद चौधरी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि रविवार रात बदमाशों ने उनके जिम का ताला तोड़ा और चोरी करने का प्रयास किया। बदमाश मुख्य गेट का दूसरा ताला तोड़ने में असफल रहे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव मनाया
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी के जन्मोत्सव के अवसर पर पड़ाव चौक स्थित गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहब का अखंड पाठ संपन्न हुआ। पाठ के बाद गुरुद्वारे में दोपहर के समय लंगर का आयोजन किया गया। लंगर में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में मुख्य ग्रंथी रणजीत सिंह, हरीश नारंग, प्रेम सिंह, चरण सिंह, सतनाम सिंह, सर्वजीत, राजेन्द्र, प्रीतम कौर, कुलदीप कौर, चरण कौर आदि शामिल रहे।

श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से कल्याण
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। नगर पंचायत कार्यालय के निकट शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के अवसर पर श्रद्धालु महिलाओं द्वारा कलश यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से निकाली गई। कथा व्यास पंडित ब्रिजेश शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत कथा श्रवण से मानव का जीवन सफल हो जाता है। कस्बे के डागा परिवार द्वारा किड्स केयर पब्लिक स्कूल में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के शुभारंभ से पूर्व पंचायती राधा कृष्ण शिव मंदिर से श्रद्धालु महिलाओं द्वारा बैंडबाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। यात्रा में शामिल महिलाएं भजन कीर्तन के साथ कस्बे के मुख्य बाजार होती हुई कथास्थल पर पहुंची। यहां विधि विधान से कलश स्थापना हुई। दोपहर बाद कथा व्यास वृंदावन निवासी पंडित ब्रिजेश शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ करते हुए कथा के महत्व व श्री शुकदेव जी के जन्म को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि महर्षि शुकदेव जी को दीक्षा देने में राधा जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। राधाजी ने ही कृष्ण नाम की दीक्षा दी थी। उन्होंने कहा कि साधनारत लोगों में सरलता, सहजता व सजगता होना आवश्यक है, तब ही भक्तिभाव प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि कथा श्रवण से मानव कल्याण संभव है। व्यवस्था में जितेंद्र डागा, बिजेंद्र डागा, अतुल अग्रवाल, अवनीश राजवंशी, विरेंद्र गुप्ता, प्रवीण कुमार अग्रवाल, घनश्यामदास अग्रवाल, मनीष अग्रवाल आदि सक्रिय रहे।
विज्ञापन


किसानों को ऋण माफी के प्रमाण पत्रे बांटे
छपार (मुजफ्फरनगर)। उत्तर प्रदेश सरकार की फसल ऋण मोचन योजना के अंतर्गत ऋण माफी के प्रमाण पत्र ग्राम प्रधान और बैंक मैनेजर ने किसानों को बांटे। गांव बिजोपुरा में प्रदेश सरकार घोषणा के अनुसार एक लाख रुपये तक के ऋण माफ किए है। सोमवार को छुट्टी होने के बावजूद छपार स्थित पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर उत्तम कुमार गांव पहुंचे और ग्राम प्रधान दौलत सिंह के निवास पर बुलाकर किसानों को प्रमाण पत्र बांटे। पूरे गांव में 51 किसानों का ऋण माफ हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें