फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने अटल का जन्मदिन मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया
विज्ञापन

मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। मंसूरपुर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी का 93वां जन्म दिवस भाजपा कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता मंसूरपुर मंडल कार्यालय पर एकत्र हुए तथा वहां पर पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस मनाते हुए मिठाइयां बांटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अटलबिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए देश व समाज हित में किए गए कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान मंसूरपुर के पूर्व मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पांचाल, ओमपाल सिंह बाजीवान, प्रमोद कुमार, वीर सिंह सिंह कश्यप, शेखर कुमार, पंकज, दिनेश कुमार, प्रांजल, अश्वनी, राजपाल सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। दूसरी ओर, गांव सोंटा में मंडल उपाध्यक्ष चौधरी मनोज राठी की अध्यक्षता में अटलबिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर सुरेश आर्य, जिनेंद्र जैन, रणधौल राठी, जितेंद्र राठी, ब्रह्मप्रकाश फौजी, मेनपाल फौजी, हरबीर फौजी, सागर राठी, अंकित राठी, आदित्य शर्मा, रामनिवास शर्मा, भालू राठी, संजय जैन, सुभाष जैन, मुकेश जैन, जितेंद्र राठी, मास्टर जगमेर राठी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें