फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता का पालन नहीं हो रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। निकाय चुनाव के लिए लागू की गई आचार संहिता का पूर्ण रूप से पालन कराने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। प्रत्याशी और उनके समर्थक खुलेआम आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे हैं। प्रत्याशियों ने धार्मिक भवनों पर भी अपने चुनाव प्रचार के पोस्टर लगा रखे हैं। इसके अलावा प्रत्याशी देर रात तक गली-मोहल्लों में घूमकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। इस दौरान समर्थकों द्वारा आतिशबाजी भी की जा रही है। इसके साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी से लेकर वार्ड मेंबर प्रत्याशी मतदाताओं की आवभगत में खाना, मिठाई और शराब तक पिला रहे हैं। इतना सबकुछ होने के बावजूद पुरकाजी पुलिस आचार संहिता का पालन कराने में गंभीर दिखाई नहीं दिख रही है।
विज्ञापन


प्रत्याशी समर्थकों में मारपीट होने से बची
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे दो प्रत्याशियों के समर्थकों में शुक्रवार रात विवाद हो गया। नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहा एक प्रत्याशी शुक्रवार रात अपना प्रचार कर मोहल्ला कानूनगोयान से होकर अपने समर्थकों के साथ लौट रहा था। रास्ते में एक अन्य नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के समर्थकों द्वारा उसके समर्थकों के ऊपर गर्म चाय डाल दी गई। इसमें कुछ समर्थकों के मामूली रूप से घायल हो जाने पर तनाव बन गया। मामले को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट होने से बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें