फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉपरों की सूची में छायीं श्रीराम कॉलेज की छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की टॉपर विद्यार्थियों की सूची में श्रीराम कालेज के छात्रों ने भी जगह बनाई है। शुक्रवार को दीक्षांत समारोह में दोनों छात्रों को मेडल दिए गए हैं। छात्रों की सफलता पर कालेज प्रशासन और उनके साथियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के तत्वावधान में शुक्रवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस वर्ष की मेरिट लिस्ट में श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज की बीएफए की छात्रा तान्या राणा और एमएससी-होम मैनेजमेंट की छात्रा दीपा सिंह ने टॉपरों की सूची में जगह बनाई। तान्या राणा के 88.83 प्रतिशत तथा दीपा सिंह ने 84.10 ने प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। शुक्रवार को दोनों छात्राओं को दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल पहनाया गया। उधर, कालेज के चेयरमैन डा एससी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि विद्यार्थियों का निरंतर प्रतिवर्ष विश्वविद्यालय में स्थान अर्जित करना और गोल्ड मेडल्स प्राप्त करना महाविद्यालय एवं जनपद हर्ष की बात है। अधिशासी निदेशक डॉ बीके त्यागी ने कहा कि विद्यार्थी परिश्रम, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य की ओर बढ़े तो निश्चित ही सफलता मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें