आचार संहिता का पालन करने की हिदायत दी
मोरना। नगर पंचायत भोकरहेड़ी कार्यालय परिसर में आयोजित बैठक में एसडीएम श्याम अवध चौहान, सीओ भोपा मोहम्मद रिजवान, थाना भोपा प्रभारी विजय सिंह ने सभी प्रत्याशियों को चुनाव में आदर्श आचार संहिता का पूर्ण रूप से पालन करने की हिदायत दी।
26 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए 24 नवंबर को प्रचार समाप्त हो जाएगा। 25 नवंबर को कस्बे में किसी भी प्रकार के वाहनों की एंट्री नहीं होने दी जाएगी। कस्बे में सभी छह मतदान स्थलों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाएगी तथा मतदान सुबह 7.30 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। किसी प्रकार की चुनावी सभा जुलूस व चुनावी वाहनों की परमीशन प्रशासन से लेनी अनिवार्य है। कैप्टन ज्ञानेंद्र सिंह, राजेश कुमार, संगीता देवी, किरणपाल वाल्मीकि, नवीन सहरावत, अजय कुमार, रविदत्त, बबलू कुमार, डॉ. अख्तर अली, देवेंद्र शर्मा, भूपेंद्र वाल्मीकि, वीर सिंह आदि उपस्थित रहे।