फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन हार्ट एकेडमी में वाद-विवाद प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली।
विज्ञापन

गोल्डन हार्ट एकेडमी में अंतरविद्यालय जिला वाद-विवाद प्रतियोगिता क्रॉस फायर में जिले के 12 स्कूलों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पक्ष और विपक्ष में तर्क रखे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में फेसबुक के विपक्ष में अपना तर्क रखते हुए प्रतिभागियों ने बताया कि आज पूरी दुनिया वैश्विक परिदृश्य में सीमित होती जा रही है। वह फेसबुक ही है, जिसने इस दुनिया को आभासी रूप से बहुत छोटा कर दिया है। इसके अतिरिक्त फेसबुक के माध्यम से हम दूसरे देशों की भाषा, संस्कृति और कार्य-व्यवहार के विषय में जान सकते हैं। हमारी शिक्षा के विस्तार में भी फेसबुक का बहुत बड़ा महत्व है। प्रतिभागियों ने कहा कि आज फेसबुक का प्रचलन एक कैंसर की तरह बढ़ता जा रहा है। समाज को दिन-प्रतिदिन युवाओं में ही नहीं, बच्चों में भी फेसबुक के द्वारा अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रतियोगिता में मेपल्स एकेडमी बुढ़ाना, मूनलाइट पब्लिक स्कूल सिसौली, सेंट थॉमस स्कूल खतौली, स्काईलैंड स्कूल शाहपुर, गुरु रामराय पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर, सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल पीनना, आईजी पब्लिक स्कूल चरथावल, स्प्रिंगडेल्स स्कूल मंसूरपुर, गोल्डन हॉर्ट एकेडमी खतौली, माउंट लिटरा जी स्कूल मुजफ्फरनगर, दून पब्लिक स्कूल शामली ने भाग लिया। प्रतियोगिता में माउंट लिटरा जी स्कूल मुजफ्फरनगर की टीम विजयी घोषित की गई। उपविजेता का पुरस्कार सेंट थॉमस स्कूल खतौली को दिया गया। बेस्ट स्पीकर के लिए मेपल्स एकेडमी बुढ़ाना के अभिनव चौधरी, गोल्डन हॉर्ट एकेडमी खतौली के एकलव्य सिंह व माउंट लिटरा जी स्कूल, मुजफ्फरनगर के अरहम जावेद को चुना गया। डा. रीटा गर्ग एवं डा. पारूल त्यागी, स्माइल गर्ल्स कॉलेज मेरठ की विभागाध्यक्ष (अंग्रेजी) ने निर्णायक की भूमिका निभाई। हिबा अहमद (सह-सचिव, डिबेटिंग सोसाइटी, हंसराज कॉलेज, दिल्ली) ने विद्यार्थियों को उत्तम प्रकार से वाद-विवाद प्रस्तुतीकरण के सुझाव दिए। इस प्रतियोगिता के अवसर पर सतबीर सिंह (अध्यक्ष, इंडिपेंडेंस स्कूल एसोसिएशन), संदीप कुमार, नसीम बेग, सहोदय स्कूल कॉम्पलेक्स, मुजफ्फरनगर की अध्यक्षा रुहामा अहमद, प्रबंध-निदेशिका (गोल्डन हार्ट एकेडमी, खतौली) और सह सचिव, शिव कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें