सिप अबेकस प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
मुजफ्फरनगर।
जिले में प्रथम बार यूपी सिप अबेकस की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रदेश के विभिन्न जनपदों के 550 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने तीन मिनट में 120 सवाल हल कर सभी को चकित कर दिया।
मेरठ रोड स्थित फार्म हाउस पर प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक कपिलदेव अग्रवाल, डॉ मुकेश जैन और चेन्नई से आए दिनेश विक्टर ने किया। सिप अबेकस की वेस्ट यूपी की हेड रीना अग्रवाल ने सभी अतिथियों और विभिन्न स्कूलों से आए शिक्षकों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में बच्चों को तीन मिनट में हल करने के लिए 120 सवाल दिए गए। इसमें बच्चों ने अपनी एकाग्रता, बुद्धिमता और स्पीड का परिचय दिया। लेवल एक से लेवल एलुमनि तक प्रत्येक वर्ग में केशव गर्ग, वेदांश बालियान, ध्रुव गर्ग, ध्रुव सिंघल, कुंज गोयल, कश गोयल, यश शर्मा, ईरा कर्णवाल, नित्या जैन, लक्ष्य कुमार, आयुष गुप्ता, मिष्ठी गुप्ता, अनुष्का चौधरी, अभिनव, उत्कर्ष और मुदस्सिर ने स्थान पाया। कार्यक्रम का संचालन डॉ रिंकू एस गोयल, डॉ मृदुला जैन ने किया। सिप के नेशनल हेड जयशंकर, नॉर्थ हेड राजेश चड्ढा ने कहा कि कार्यक्रम से बच्चों में एकाग्रता, मेमोरी, स्पीड और सुनने की क्षमता को बढ़ाया जाता है। कार्यक्रम का आकर्षण नईमंडी सेंटर के 34 बच्चे रहे। कोर्स पूरा करने वाले इन बच्चों को इंटरनेशनल डायरेक्टर दिनेश विक्टर और जीबी पांडेय ने डिग्री और सम्मान पत्र दिया। सर्वाधिक ट्राफी जीतकर नईमंडी सेंटर चैंपियन बना। फाउंडेशन लेविल की चैंपियनशिप शामली को मिली। अजय अग्रवाल, अनिल कंसल, आलोक गुप्ता, डॉ विवेक, पंकज बालियान, आयुष गर्ग, सचिन गोयल, नरेंद्र कुमार, गुंजन भार्गव, रेनू गुप्ता, दीपिका सिंघल, गरिमा जैन, नीरज बालियान, तृप्ति जैन, लोनारका गर्ग आदि का सहयोग रहा।