फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा बुढ्ढा साहिब का प्रकाश उत्सव मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा बुढ्ढा साहिब का प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। घास मंडी स्थित गुरुद्वारा में शबद कीर्तन कर गुरुवाणी की गई। दोपहर बाद महान कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें रागी जत्थे ने साध संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

अजीत सिंह रागी जत्थे ने बाबा बुढ्ढा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा बुढ्ढा अमृतसर साहिब के पहले हैड ग्रंथी थे। इन्होंने ने दूसरे गुरु अंगददेव जी महाराज से लेकर गुरु हरगोबिंद गुरु गद्दी तिलक किया था। इसके बाद देहरादून से आए रागी जत्थे गुरुमीत सिंह, अजीत सिंह आदि ने साध संगत को निहाल किया। देवेंद्र सिंह कालू ने अरदास की। इस दौरान लंगर बरताया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में खालसा दल के जिला प्रधान सरदार सतनाम सिंह, हंसपाल, सरदार गुरुजीम सिंह, सरदार परमजीत सिंह, तिलक राज अरोरा, सरदार जयइंदर सिंह, सरदार मंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

निर्धन और असहायों को भोजन कराया
मुजफ्फरनगर। शमा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से निर्धन और असहायों भोजन कराया गया। इस मौके अनेक व्यंजन बनाकर उनका वितरण किया गया। ट्रस्ट के सदस्य सुनील मलिक ने बताया कि मानव सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है। भूखे को भोजन और प्यासे को जल ग्रहण कराना सबसे महान कर्म है। इस मौके पर संदीप कुमार, विवेक बालियान, अथर्व चौधरी, ममता, परमजीत सिंह, अमल गुप्ता, विवेक निर्वाल, अंबुज, विवेक मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें