फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई कर्मचारियों का धरना, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

सिंचाई संघ उप्र के प्रांतीय आह्वान पर सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने एक्सईएन कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बाद में कर्मचारी जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट में पहुंचे।
सिंचाई विभाग के दफ्तर पर दिए गए धरने में सिंचाई संघ ड्रेनेज, सिंचाई संघ नलकूप खंड और सिंचाई संघ गंगा नहर के कर्मचारी शामिल हुए। काम का बहिष्कार कर धरना पर बैठे और मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। सीएम योगी को भेजे गए ज्ञापन में उनकी मांग पूरी करने की मांग की गई। मौके पर तेजपाल सिंह, सुनील कुमार, देवेंद्र कुमार, मनोज कुमार, आशुतोष, हरिओम, आदित्य, सुभाष राठी, अजय, राजीव, संदीप, रामगोपाल, प्रमोद कुमार आदि कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन


एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के मोहल्ला बाग केशवदास की पीड़िता अनुराधा गोयल ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। बताया कि मोहल्ला का एक दबंग उसे डरा-धमका कर उसका मकान खाली करवाना चाहता है। वह घर पर आकर तमंचे दिखाकर भयभीत करता है। आरोप लगाया कि गत दिवस आरोपी ने घर में घुसकर उसके और परिजनों के साथ मारपीट करते हुए अभद्रता की। एसएसपी ने शहर कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जेल का निरीक्षण, सुरक्षा के निर्देश
मुजफ्फरनगर। जिला जज डॉ गोकुलेश ने डीएम जीएस प्रियदर्शी, एसएसपी अनंत देव और सीजेएम गोपाल तिवारी के साथ जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण किया। जिला जज ने अधिकारियों के साथ जेल की व्यवस्था को परखा। अस्पताल में भर्ती मरीज बंदियों के बारे में जानकारी ली। भोजन, मैस, बैरक आदि भी निरीक्षण किया। जेल अधीक्षक एके सक्सेना से बंदियों के बारे में जानकारी ली। उन्हें सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष आज शहर आएंगे
मुजफ्फरनगर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडे बृहस्पतिवार जिले में पहली बार आएंगे। वो यहां नुमाइश मैदान में दोपहर दो बजे भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें