मिलावटी तेल बेचने पर कार्रवाई होगी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड नोएडा के कार्यकारी निदेशक विनय कुमार मिश्र ने कहा कि तेल में मिलावट करने वाले पेट्रोल पंप मालिकों पर कार्रवाई अवश्य की जाएगी। उन्होंने ग्राहकों से ऐसे पेट्रोल पंप को सूची बनाकर भेजने की भी बात कही।
इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड नोएडा की ओर से हाईवे पर भंगेला स्थित मैसर्स गुरु गोविंद सिंह सर्विस स्टेशन पर चालक दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 465 चालकों व ट्रांसपोर्ट्स का दिल्ली दरियागंज के डॉ. शार्फ चैरिटी आई अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मयंक सिंह, डॉ. परमेंदर त्यागी, डॉ. सावंत व अन्य चिकित्सकों की टीम राकेश, युवराज, मोनू, प्रतिमा, ममता, समा ने नेत्र जांच, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर आदि स्वास्थ्य परीक्षण किया। उद्घाटन कार्यकारी निदेशक विनय कुमार मिश्र व सीएमओ पीएस मिश्रा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर नोएडा के महाप्रबंधक सौमेत्र श्रीवास्तव, उप महाप्रबंधक पवन कुमार शर्मा, मुख्य प्रबंधक कुलदीप गर्ग, मुख्य मंडल खुदरा बिक्री प्रबंधक राजीव कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक विनोद कुमार पांचाल, प्रबंधक चंद्रमणि राय, धनन्जय प्रताप सिंह, प्रबंधक तुंगनाथ प्रसाद ने भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।