फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनी भगवान विश्वकर्मा जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमधाम से मनी भगवान विश्वकर्मा जयंती
विज्ञापन

चरथावल। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। कुटेसरा के मशहूर कृषि यंत्र कल्टीवेटर के कारीगरों ने विधि-विधान से उपकरणों को फूलमालाओं से सजाया और पंरपरागत हवन पूजन किया।
कस्बे में हलवाईयान मोहल्ले में सत्यप्रकाश धीमान के आवास पर कृष्ण कुमार शर्मा ने हवन पूजन कराया। विश्वकर्मा समाज से जुड़े लोगों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर नमन किया। हरिप्रकाश, गौरव कुमासर, सुनीता धीमान, नीरज कुमार, सचिन कुमार, पपनी कंसल, विनय, धर्मेश कुमार, मनीष, पवन कुमार, वंश, यश, ऋतिक मौजूद रहे। कुटेसरा के मशहूर कल्टिेवटर यंत्र बनाने वाले कारीगर तेलूराम धीमान, विनोद धीमान, सुबोध धीमान, ब्रह्मदत्त, बॉबी धीमान, जसवंत और अमरीश ने दुकानों पर सजावट कर भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। कस्बे में चरथावल बस स्टैंड पर नितिन धीमान की दुकान पर हवन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सादगी से मनाया पीएम का जन्मदिन
चरथावल। भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सादगीपूर्ण तरीके से मनाया। बस स्टैंड पर भाजपा विधायक विजय कश्यप के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान के तहत झाडू़ लगाकर सफाई की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में दुनिया में देश की साख बढ़ी है। चरथावल प्रभारी जयदेव बालियान ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा है। संयोजक मनीष गर्ग, अजय वर्मा, पूर्व नगराध्यक्ष विजय त्यागी, मनीष गर्ग, मेघराज, लव गर्ग, अनुज कुमार, राजेंद्र, अशोक, भोपाल, मनोज कंसल, अनुज गर्ग सचिन शर्मा ने मोदी के कार्यों के गुणगान कर जन्म दिन पर बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें