फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीसी पब्लिक स्कूल प्रबंध तंत्र पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जीसी पब्लिक स्कूल प्रबंध तंत्र पर कार्रवाई हो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नईमंडी स्थित जीसी पब्लिक स्कूल के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे कुछ आम नागरिकों ने नगर पालिका परिषद, तहसील और एमडीए सहित कई विभागों पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहकर गैरकानूनी रूप से स्कूल प्रबंधन को लाभ पहुंचाने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान नवनीत अग्रवाल, विशाल पुंडीर ने बताया कि ग्रेन चेंबर पब्लिक स्कूल जूनियर विंग नईमंडी की बिल्डिंग पूरी तरह से अवैध और गैरकानूनी है। अनुदान प्राप्त ग्रेन चेंबर इंटर कॉलेज की जमीन दिखाकर जीसी पब्लिक स्कूल की सीबीएसई से मान्यता ले ली गई। पालिका परिषद के अधिकारी, कर्मचारी स्कूल भवन को पटेलनगर में दर्शाते रहे। 28 वर्षों से पालिका प्रशासन इस भवन को करमुक्त बताता रहा। सूचना आयोग में शिकायत करने पर जिस भूमि को पालिका कर मुक्त बताते रहे, उस पर पांच वर्षों का टैक्स के रूप में सात लाख रुपये बकाया अंकित दिखा दिया है। नवनीत ने बताया कि शिकायत करने पर स्कूल प्रबंधन द्वारा उसके साथ पूर्व में मारपीट की गई, जिसमें न्यायालय से आरोपी विनोद सिंघल, अशोक अग्रवाल और मुख्य लिपिक नीरज को जमानत मिली है। मांग की कि अवैध निर्माण होने के कारण जीसी पब्लिक स्कूल की बिल्डिंग को ध्वस्त किया जाना आवश्यक है। इस दौरान शिवकुमार, ललित, रंजन, ब्रजमोहन, श्याम सुंदर, अंकुर गर्ग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें