पानी की बाल्टी में डूबने से बालक की मौत
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के झांसी मोड़ पर स्थित मनीष का डेढ़ वर्षीय पुत्र भोला की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बालक खेलते खेलते बाथरूम में चला गया और बाल्टी में डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। जब परिजनों को घटना का पता चला तो उन्होंने तुरंत बालक को पानी की बाल्टी से निकालकर डॉक्टरों को दिखाया। जिन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया।