फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रताल गंगा में गणेश जी प्रतिमाओं का विसर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा में गणेश जी प्रतिमाओं का विसर्जन
विज्ञापन

मोरना(मुजफ्फरनगर)। गणेश चतुर्थी के अवसर पर 11 दिवसीय पूजा के उपरांत धार्मिक श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ भगवान गणेश जी की प्रतिमाओं को शुक्रताल गंगा घाट पर गंगा में विसर्जित कर दिया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

पिछले ग्यारह दिनों से जारी सिद्धि विनायक पूजा कार्यक्रम में भगवान श्री गणेश की पूजा की गई। शनिवार सवेरे से ही आसपास व दूरदराज से शुक्रताल पहुंचकर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाओं का गंगा घाट पर गंगा में विसर्जन किया। मुजफ्फरनगर के रामलीला टिल्ला गली नंबर दो से एक बड़ा जुलूस डीजे की धुनों के साथ मोरना होता हुआ शुक्रताल पहुंचा। जिसमें श्रद्धालु भजनों की धुन पर नृत्य करते हुए, गुलाल उड़ाते हुए भगवान श्रीगणेश की विशाल प्रतिमा को कंधों पर लेकर चल रहे थे। पीली वेशभूषा धारण किए महिलाएं गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष के साथ चल रही थीं। गंगा घाट पर धार्मिक विधि विधान के साथ गणेश की विशाल प्रतिमा के साथ छोटी-छोटी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस मौके पर शिवम, अभिषेक, हिमांशु, सागर, लवी, विजय, अनुज, अंकुर, ममता, सविता, रानी, संजू, रिक्की, राममोहन, हरेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें