फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता रसोई से कोई भूखा नहीं सोएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता रसोई से कोई भूखा नहीं सोएगा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन पर बेघर निर्धनों, असहाय और शारीरिक रूप से कमजोर लोगों के लिए जनता रसोई खोली गई है, जिसमें मुफ्त में भोजन दिया जाएगा। रसोई शहर के सामाजिक संगठनों की सहायता से खोली गई है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, डीएम जीएस प्रियदर्शी ने संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन के निकट रैन बसेरा बिल्डिंग में बनाई गई जनता रसोई का सोमवार को उद्घाटन किया। जनता रसोई मुजफ्फरनगर आईटी एसोसिएशन और शहीद भगत सिंह एकता मंच के संयुक्त प्रयास से बनाई गई है। जिसमें प्रतिदिन शारीरिक अक्षम और असहाय लोगों को नि:शुल्क भोजन देने की व्यवस्था है। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। कोई भी गरीब असहाय व्यक्ति अब भूखा न रहे तो हम मानव होने पर गर्व कर सकते हैं। डीएम प्रियदर्शी ने कहा कि जनता रसोई के लिए संस्था और इससे जुड़े लोग बधाई के पात्र हैं। आईटी एसोसिएशन के सचिव विकास पंवार ने कहा कि शहरवासियों के सहयोग से जनता रसोई निर्धन, भूखे लोगों की सेवा करेगी। इस दौरान एडीएम वित्त सुनील कुमार सिंह, मयंक बिंदल, देवराज पंवार, अनमोल छाबडा, संजय मलिक, संजीव संगम, दिनेश मलिक, जसवीर जौली, सतनाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें