फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने बैठक कर किसानों की अनेक समस्याओं पर चर्चा की।
बुढ़ाना मोड़ पर प्रदेश महासचिव चौधरी संजीव तोमर के आवास पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि किसानों के धोखा किया जा रहा है। संजीव तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है। लोन माफी की घोषणा के बाद भी किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। फसल बीमा योजना में भी किसानों के साथ लूट की जा रही है। बिजली समस्या जस की तस बनी है। इस दौरान 30 अगस्त को मेरठ में होने वाले धरने के लिए कार्यकर्ताओं ने रणनीति बनाई। सभा में योगेंद्र राठी, अखिलेश चौधरी, शाह आलम, शकील, राजबीर चौधरी, राजीव तोमर, राम सिंह, राजू पीनना, जमीर अहमद, अनीस राणा, रविंद्र मेहरा, नईम अंसारी, अनीस मलिक आदि मौजूद रहे।
मैच के बाद चुनी गई मंडल टीम
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म कन्या इंटर कालेज में जनपदीय बालिका कबड्डी का आयोजन किया गया। जिसमें कई स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। मैच के बाद मंडल टीम के लिए खिलाड़िय़ों का चयन किया गया। सीनियर एवं जूनियर वर्ग में वैदिक कन्या इंटर कालेज प्रथम, कल्याणकारी कन्या इंटर कालेज जागाहेड़ी की टीम द्वितीय स्थान पर रही। मुकाबलों के बाद मंडल स्तर की टीमों का चयन किया गया। सीनियर वर्ग में रुबिना, तसमिना, आरती, नाहिद, नरगिस, फरहीन, निहारिका, पूजा, रेशू, मुस्कान, जूनियर साक्षी, रीतू, आयुषी, अंशिका, लवी, साक्षी, सानिया, सुहाना आदि का चयन किया गया। मंडल स्तर पर तीन नंबर को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या अनिता शर्मा, सहन सिंह, रामपाल, रचना, हरीश चौहान, मुकेश आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाद-विवाद में छाई छात्राएं
मुजफ्फरनगर। जैन कन्या पाठशाला इंटर कालेज में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी वर्ष पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यासमीन, फरहीन प्रथम, शोभा और बुशरा ने द्वितीय तथा आरती और मानसी ने तृृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में मनोज जैन, रविंद्र जैन रहे। निबंध प्रतियोगिता में खैरुनिशा, शमा नाज द्वितीय और वैदिक पुत्री इंटर कालेज प्रियांशी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें