फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांधला-बड़ौत से होकर दिल्ली तक जाएंगी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला-बड़ौत से होकर दिल्ली तक जाएंगी बसें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम ने रोडवेज बसों के पांच नए रूट बनाए हैं। अब मुजफ्फरनगर से वाया कांधला और बड़ौत होते हुए भी बस दिल्ली जाएगी। वहीं, सहारनपुर रूट पर भी दो नए मार्ग बने हैं। इन पर रविवार से ही बस सेवा शुरू की गई है। अब ग्रामीण और संपर्क मार्गों पर रोडवेज बसें आसानी से मिल सकेंगी। इससे गांव-देहात के लोगों को आसान और सरल यात्रा मिलेगी।
विज्ञापन

डिपो से देहरादून और दिल्ली रूट पर सबसे अधिक बसें लगी हुई है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में रोडवेज बसों की संख्या कम है। ऐसे में देहात से आने वाले लोगों को दिक्कतों को काफी सामना करना पड़ता है। इसकी लगातार शिकायतें मिल रही थी, जिसको लेकर डिपो अधिकारियों ने नए रूट की प्लानिंग की। रविवार को पांच नए रूट बनाते हुए बसों का संचालन प्रारंभ किया गया है। अब मुजफ्फरनगर से कांधला, बड़ौत मार्ग से होते हुए बस दिल्ली जाएगी। इन बसों का समय छह बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक मिलेंगी। इसके साथ ही मुजफ्फरनगर से शामली, ऊन से चौसाना जाएगी। मुजफ्फरनगर से सहारनपुर वाया थानाभवन से भी बसों को चलाया गया है। इसके अलावा दो मार्ग मुजफ्फरनगर से सहारनपुर वाया गंगोह और रामपुर पर भी रोडवेज बसें चलाई गई हैं। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि रोडवेज बसों को गांव स्तर ले जाने के लिए उद्देश्य से पांच नए रूट बनाए गए हैं। इन पर रविवार से ही बसों को संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। इन मार्गों से रोडवेज बसों का संचालन नहीं हो रहा था।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें