एसपीओ के कार्ड भी जारी
खतौली। पुलिस प्रशासन ने कांवड़ यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था बनाने रखने के लिए प्रबुद्ध लोगों को एसपीओ बनाया है। इंस्पेक्टर ने एसपीओ का कार्ड जारी कर उनको ड्यूटी के बारे में आवश्यक निर्देश भी दिए हैं।
हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों की संख्या बढ़नी प्रारंभ हो गई है। प्रशासन ने कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर पुलिस के कड़े बंदोबस्त कर दिए हैं। इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने बताया कि पुलिस प्रशासन के साथ-साथ कांवड़ यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए जिम्मेदार लोगों को भी आगे आना चाहिए। इसलिए उनको स्पेशल पुलिस अधिकारी बनाया जाता है। इंस्पेक्टर ने जिम्मेदार लोगों को एसपीओ के कार्ड बनाकर दिए और उनको ड्यूटी का स्थान भी बताया। कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसडीएम कन्हई सिंह व सीओ डॉ. राजीव कुमार और इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने बृहस्पतिवार को कांवड़ मार्ग पर गश्त किया।