फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि कब्जामुक्त कराने को एसडीएम का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। तालाब की भूमि को कब्जामुक्त कराने के लिए एसडीएम का घेराव किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाए कि कई बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो सकी है। गुस्साए लोगों ने तीन दिन का अल्टीमेटम देकर भूमि को कब्जामुक्त कराए जाने की चेेतावनी दी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति के अध्यक्ष विपिन सिंह बालियान के नेतृत्व में गांव मुकंदपुर के ग्रामीण सदर तहसील पहुंचे। तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत को लेकर एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर घेराव किया। ग्रामीणों ने कहा कि तालाब पर लगातार कब्जा हो रहा है। इसमें कई तहसील कर्मचारी भी शामिल हैं। तालाब पर कब्जे के कारण गांव में पानी निकासी की समस्या खड़ी हो गई है। यदि तालाब और उसकी भूमि से अवैध कब्जे नहीं हटवाए गए तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। एसडीएम सदर शीतल प्रसाद गुप्ता का घंटों तक घेराव कर हंगामा किया गया। बाद में ग्रामीणों ने तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। एसडीएम ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। इस दौरान चैनपाल बालियान, सतेंद कुमार, संजीव बालियान, संजीत, सुमन सिंह, मौ इदरीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें