फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना व प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋण माफी किसानों के साथ धोखा
विज्ञापन

जानसठ। किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार द्वारा ऋण माफी की घोषणा को किसानों के साथ धोखा बताया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को भाकियू ब्लाक अध्यक्ष विपिन मेहंदीयान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। धरने पर प्रदेश संगठन मंत्री सतीश रायटर, जिला उपाध्यक्ष महकार सिंह, तहसील अध्यक्ष अशोक घटायन, ब्लाक अध्यक्ष विपिन मेहंदीयान ने कहा कि प्रदेश के किसानों के साथ भाजपा सरकार की ऋण माफी की घोषणा सिर्फ दिखावा है। प्रदेश में सिंचाई, बिजली, खाद, बीज आदि समस्याओं से किसान आज परेशान हैं। रजवाहे में पानी नहीं आने के कारण किसानों की फसलें सूख रही हैं। प्रदेश सरकार की घोषणा के बाद भी राजस्वकर्मी किसानों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। भाकियू कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्रीय ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार मनोज कुमार को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश के शहीद हुए किसानों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा व नौकरी दिए जाने, प्रदेश के किसानों के ऋण माफी को शीघ्र लागू करने, किसानों को खाद तथा बीज, बिजली सिंचाई, नहर पानी आदि की सुविधा तुरंत उपलब्ध कराने की मांग की है। धरने की अध्यक्षता चौधरी टेकचंद व संचालन ओमप्रकाश शर्मा ने किया। प्रदर्शनकारियों में नवीन राजपूत, रेशू गोयल, आलोक गोयल, सुरेंद्र सिंह, धर्मवीर, अशोक तोमर, अरविंद, मुकुल, अनुज, करमजीत, पप्पू सिंह, कृष्णवीर, सलाहुद्दीन, दीपक कुमार, विपिन कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें