फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आज से होगा 18 से पार का टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में आज से होगा 18 पार का टीकाकरण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में मंगलवार यानि आज से 18 से 44 वर्ष के नागरिकों का कोविड टीकाकरण अभियान आरंभ होगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए14 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से चार केंद्र विशेष रूप से न्याय विभाग के लिए, मीडिया कर्मियों के लिए, कलक्ट्रेट कर्मियों के लिए एवं मंडी समिति कर्मियों के लिए बनाए गए हैं, जिनके लिए पहले से अपॉइंटमेंट लेने की आवश्यकता नहीं है। यहां पर प्रत्येक केंद्र पर प्रतिदिन 50 लाभार्थियों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। मीडिया कर्मी एवं कलक्ट्रेट कर्मी अपना आधार कार्ड एवं अपना परिचय पत्र लेकर सर्विस क्लब में वैक्सीनेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि जिले में दस अन्य केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर प्रत्येक केंद्र पर प्रतिदिन 100 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा। जिसके लिए आज कुछ ही मिनटों में शनिवार तक सभी स्लॉट फुल हो गए हैं। ये केंद्र जिला अस्पताल, आयुष विभाग जिला चिकित्सालय, कार्यालय मंडी समिति, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खालापार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली केंद्रों पर अपना टीकाकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि 12 वर्ष तक के बच्चों के अभिभावकों हेतु दो अभिभावक स्पेशल कोविड वैक्सीनेशन सेंटर एसडी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग रोडवेज के निकट एवं एमजी पब्लिक स्कूल सर्कुलर रोड बनाए गए हैं, जिनमें प्रत्येक सेंटर पर 100 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। ऐसे अभिभावकों का टीकाकरण किया जाएगा, जिनके बच्चों की आयु 12 वर्ष से कम है। इसके लिए प्रतिदिन सुबह 11 बजे पोर्टल या एप के द्वारा बुक कराया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें