फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 1722 लोगों को लगा कोरोना का टीका

विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में टीकाकरण करती स्वास्थकर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
जिले में 1722 लोगों को लगा कोरोना का टीका
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में बुजुर्गों और बीमार लोगों का टीकाकरण किया गया। जिले में 11 स्थानों पर 72 बूथों पर वैक्सीनेशन किया गया। बुजुर्गों और बीमार लोगों के टीका लगवाने वालों की संख्या 921 रही। बुजुर्गों ने काफी उत्साह के साथ कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन लगवाई। इसके साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों और प्रथम पंक्ति के कर्मचारियों को भी पहले और दूसरी डोज दी गई। बृहस्पतिवार को जिले में 1722 लोगों का टीकाकरण किया गया।
बृहस्पतिवार को जिला पुरुष चिकित्सालय में चार बूथों व जिला महिला चिकित्सालय में चार बूथों पर 464 बुजुर्गों और बीमार लोगों ने टीका लगवाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेघाखेड़ी में 75, बघरा में पांच , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरथावल में 54, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी में 27, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में में 42, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना में 96, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ में 14, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरना में 100 तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली में 44 बुजुर्गों ने कोरोना का टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसके अग्रवाल ने बताया कि जनपद में बृहस्पतिवार को 60 वर्ष से अधिक आयु वाले तथा 45 वर्ष से अधिक उम्र के गंभीर बीमारी से ग्रस्त 921 लाभार्थियों ने अपना कोरोना वैक्सीनेशन की प्रथम डोज ली है। इसके साथ ही 23 अग्रिम पंक्ति के लोग तथा 14 स्वास्थ्य कर्मियों ने भी कोरोना वैक्सीन की प्रथम डोज ली। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर 764 स्वास्थ्य कर्मियों तथा अग्रिम पंक्ति के लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। जिले में कुल 958 प्रथम डोज तथा 764 लोगों को दूसरी डोज दी गई। कुल 1722 लोगों का टीकाकरण किया गया। सीएमओ ने बताया कि जनपद में 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों तथा 45 वर्ष से अधिक आयु के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त रोगियों को मार्च महीने में प्रत्येक कार्य दिवस पर जिला चिकित्सालय में टीकाकरण किया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर प्रत्येक सोमवार, बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को टीकाकरण किया जाएगा।

जिला चिकित्सालय में टीकाकरण करती स्वास्थकर्मी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें