फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने कराई गेहूं की क्राप कटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले में गेहूं का प्रति हेक्टेयर औसत उत्पादन जानने के लिए गांव बामनहेड़ी में क्राप कटिंग कराई गई। रैंडम तरीके से डीएम अजय शंकर पांडेय ने गांव का चयन करते हुए अपने सामने गेहूं की कटिंग कराई।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि विभिन्न फसलों की पैदावार का आंकलन करने के लिए रैंडम तरीके से गांवों का चयन कर खेतों पर फसलों की क्राप कटिंग कराई जाती है और उपज का आंकलन कराया जाता है। इसी के अंतर्गत तहसील सदर के ग्राम बामनहेड़ी में गेहूं की फसल की क्राप कटिंग कराई गई है। यहां पर कृषक धर्मेंद्र के खेत की गेहूं की क्राप कटिंग हुई। गेहूं की फसल की थ्रेसिंग कराने के बाद उपज को तुलवाकर देखा गया। डीएम ने कहा कि औसतन पैदावार में बढ़ोत्तरी हुई है। इस बार जनपद में गेहूं की फसल बीते वर्ष से अच्छी होने का अनुमान है। इस अवसर पर डीएम ने तहसीलदार, लेखपाल व पटवारी से गेहूं की फसलों के नुकसान के बारे में व क्राप कटिंग के बारे में विस्तृत जानकारी भी ली। उपस्थित कृषकों को सलाह दी कि वे अपनी फसलों का बीमा अवश्य कराएं, ताकि किसी भी प्रकार के आपदीय प्रकोपों से फसलों का मुआवजा, क्षतिपूर्ति मिल सके। इस अवसर पर तहसीलदार सदर, कानूनगो, लेखपाल व संबंधित कृषक तथा ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें