फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीएमओ करेंगे महिला के पेट में कपड़ा छोड़ने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। जच्चा के पेट में कपड़ा छोड़ देने के मामले में महिला के परिजनों के अस्पताल में हंगामा करने के बाद मामले की जांच एसीएमओ को सौंपी गई है। सीएमओ को जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुरकाजी के गांव अब्दुलपुर निवासी ग्रामीण आनंद ने पुरकाजी अस्पताल पहुंचकर हंगामा करते हुए कहा था कि गत माह उसने अस्पताल पर अपनी पत्नी रितु की डिलीवरी कराई थी। महिला चिकित्सक ने उपचार के दौरान उसकी पत्नी के पेट में कपड़ा छोड़ दिया था, जिससे कुछ दिनों बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। एक प्राइवेट डॉक्टर के यहां उपचार कराया तो डॉक्टर ने उसकी पत्नी के पेट से कपड़ा निकाला। अभी भी उसकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की जानकारी मिलने पर सीएमओ ने इसमें जांच बैठा दी है। प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर अभ्युदय ने बताया कि मामले की जानकारी सीएमओ को दे दी गई है। बताया कि डॉक्टरों की कमेटी महिला की डिलीवरी से लेकर जहां महिला के पेट से कपड़ा निकाला गया है और जहां पर उपचार चल रहा है हर स्तर पर जांच करेगी। सीएमओ डा. पीएस मिश्रा ने बताया कि एसीएमओ को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। यदि मामले में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें