फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुटेसरा क्रय केंद्र पर किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुटेसरा क्रय केंद्र पर किसानों का हंगामा
विज्ञापन

चरथावल। किसानों ने देवबंद मिल द्वारा पर्याप्त पर्चियां नहीं देने का आरोप लगाते हुए कुटेसरा केंद्र पर धरना देकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि मिल प्रबंधन मिल बंद करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को किसानों की समस्याओं को लेकर कुटेसरा में देवबंद मिल के क्रय केंद्र पर भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में किसान इकट्ठा हुए। वक्ताओं ने कहा कि गांव में देवबंद के चार और खाईखेड़ी मिल के दो केंद्र संचालित है। किसानों को पेराई सत्र के आखिर सीजन में भी पर्याप्त पर्चियां नहीं मिल पा रही है, जिससे किसान परेशान हैं। किसानों ने तीनों क्रय केंद्रों पर इंडेंट बढ़ाने की मांग की। घंटो तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो आक्रोशित किसानों ने रोहाना पहुंचकर समिति दफ्तर का घेराव करने की घोषणा कर दी। देवबंद शुगर मिल के जोनल इंचार्ज संजय त्यागी, रोहाना गन्ना समिति सचिव शशि प्रकाश सिंह एवं एससीडीआई विनोद कुमार और कुटेसरा चौकी प्रभारी बीरबल को काफी देर तक धरने पर बैठाए रखा। किसानों ने आरोप लगाया कि मिल मालिक खेतों में गन्ना होने के बावजूद मिलों को बंद करने की तैयारी कर रहे हैं। अध्यक्षता मेहरबान त्यागी और संचालन राजेंद्र भगत ने किया। सरफराज त्यागी, राजीव त्यागी, नत्थू लाल, हाजी निसार, ठाकुर जय करण, सादा त्यागी, विद्या त्यागी, अभिषेक, शीलू त्यागी, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, समिति के एससीडीआई विनोद कुमार ने बताया की देवबंद मिल के तीन केंद्रों पर इंडेंट बुधवार से बढ़वा दिया गया है। खेतों में गन्ना होने तक किसी भी दशा में मिल बंद नहीं होगी। उन्होंने किसानों कहा कि जिन किसानों का खेतों में गन्ना खत्म हो गया हो वह समिति अथवा गन्ना पर्यवेक्षक को सूचित कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें