मुजफ्फरनगर। भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव पर श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर पारसनाथ में एक शाम भगवान महावीर के नाम का आयोजन किया गया। मुनि शिव भूषण महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में धार्मिक नृत्य नाटिका का मंचन हुआ। मुख्य अतिथि त्रिलोकचंद, कुमरेश जैन, अखिलेश जैन रहे। भगवान महावीर स्वामी के चित्र का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में चक्रेश जैन रईस, अशोक जैन, सुशील जैन, प्रवीण कुमार, पारुल जैन, पुनीत जैन, वीरेंद्र जैन, राजीव जैन, नवीन जैन आढ़ती, कुलदीप जैन, शशांक जैन, सुशील जैन, सन्मति जैन, श्रवण जैन आदि मौजूद रहे। संचालन रविंद्र जैन ने किया।