फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली गई डॉ आंबेडकर शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमराव आंबेडकर के आदर्शों पर चलने का संकल्प
विज्ञापन

मीरापुर। डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कस्बे में विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत कर बाबा साहब को नमन कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर डॉ अंबेडकर जागरण मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रविवार सुबह थाने के निकट स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। वक्ताओं ने कार्यक्रम में बाबा साहब के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को उनके जीवन आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया। दोपहर करीब तीन बजे प्रतिमा स्थल से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका शुभारंभ विक्रांत गौतम व सावित्री गौतम ने किया। शोभायात्रा में पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम, सम्राट अशोक, सावित्री बाई फुले, संत रविदास और बाबा साहेब की झांकियां निकाली गईं। जागरण मंच के संरक्षक बीडी जयंत, अध्यक्ष नरेश कुमार, उपाध्यक्ष वेदप्रकाश, नितिन कुमार, डॉ अजित सिंह, विवेक भारती, सुदेश रानी व रुखसाना का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुड़ियाला में डॉ भीमराव की प्रतिमा स्थापित
मीरापुर। क्षेत्र के गांव चुड़ियाला में रविवार को डॉ भीमराव रामजी आंबेडकर प्रतिमा की स्थापना की गई। डॉ भीमराव अंबेडकर युवा समिति के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में बाबा साहब की उपलब्धियों का बखान करते हुए लोगों से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। सीमांत गौतम, सुरेंद्र कुमार, सम्राट वालिया, डॉ मुकेश कुमार, गौरव भारती, जगपाल सिंह व सेवाराम का सहयोग रहा। अध्यक्षता ब्रह्मसिंह नरखरिया व संचालन सेवाराम ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें