फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहपुर में धूमधाम से निकाली गई भव्य श्रीरामनवमी शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर में धूमधाम से निकाली गई भव्य शोभायात्रा
विज्ञापन

शाहपुर। कस्बे में रामनवमी पर्व पर भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का कस्बे में श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।
सिद्धपीठ मां श्रीगोकुला देवी मेला समिति द्वारा निकाली गई शोभायात्रा का शुुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी व सांसद डॉ संजीव बालियान के भाई विवेक बालियान ने किया। भगवान श्रीराम पालकी का पूजन गुड़ व्यापार संघ के अध्यक्ष पवन गोयल, दीप प्रज्वलन समाजसेवी विजय बंसल और आरती नीरज राठी व प्रदीप कुमार ने की। शोभायात्रा का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आरती उतारने के साथ पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मां श्रीगोकुला देवी मेले के ध्वज का पूजन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह व ध्वजारोहण समाजसेवी सतीश सैनी व डॉ ऋषिपाल तोमर ने किया। घनश्यामदास बंसल, उमेश गोयल, विजय गोयल, नवीन राणा, हरेंद्र सिंह व संदीप बंसल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्गाष्टमी पर पूजन कर खोले व्रत
छपार। दुर्गाष्टमी पर हवन-यज्ञ के बाद श्रद्धालुओं द्वारा नवरात्र के व्रतों का समापन किया गया। कन्याओं को भोजन कराकर उन्हें उपहार प्रदान किए गए। मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ कर घर-परिवार की खुशहाली के लिए मन्नतें मांगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें