फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने नामांकन की तैयारियां शुरू की

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने शुरू की नामांकन की तैयारियां
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम अजय शंकर पांडेय एवं एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर नामांकन स्थल, स्ट्रांग रूम आदि का निरीक्षण किया और अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम और एसएसपी ने नामांकन कक्षों के साथ निर्वाचन के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट परिसर मे की जाने वाली बेरीकेडिंग, सीसीटीवी स्थापित कराए जाने को लेकर कैमरों की व्यवस्था आदि को देखा। पुलिस किन स्थानों पर रहेगी यह भी तय किया गया। व्यवस्थाओं को देखने के साथ ही डीएम अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पूर्व सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। डबल बेरीकेटिंग कराई जाए। मेटल डिटेक्टर लगाए जाएं। बेरिकेडिंग की ऊंचाई कम से कम तीन फीट तक होनी चाहिए। इसके पश्चात डीएम और एसएसपी ने गुड़ मंडी जाकर पोलिंग पार्टी रवानगी, स्ट्रांग रूम, मतगणना हेतु स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होने स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम में चूहे, दीमक आदि की समस्या का समय रहते दूर कर लिया जाए। जहां खुली जगह है वहां पर ईंट सीमेंट की दीवार बनवा दें। पर्याप्त मात्रा में सीसीटीवी कैमरे लगाएं और सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जाए। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टी की रवानगी व मतगणना को रूट चार्ट तैयार कर लें। मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम की बेरिकेडिंग कराई जाए। एडीएम प्रशासन अमित सिंह, एसपी सिटी सतपाल अंतिल, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें