फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों को चिह्नित कर करें मुचलका पाबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अराजक तत्वों को चिह्नित कर करें मुचलका पाबंद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम अजय शंकर पांडेय ने निर्वाचन में लगे प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश दिए। 156 सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित विभिन्न टीमें व समितियां निर्वाचन में सक्रिय रहेंगी।
विज्ञापन

विकास भवन के सभागार में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि अधिकारी इलेक्शन मोड में आ जाएं। प्रत्येेक विधानसभा में 10 प्रतिशत बूथों पर वेब कास्टिंग कराई जाएगी। मतदेय स्थलों पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चत कराई जाए। एआरटीओ को निर्वाचन में लगने वाले वाहनों की व्यवस्था के निर्देश दिए। सभी एसडीएम व क्षेत्राधिकारियों को अराजकतत्वों को चिह्नित कर मुचलका पाबंद करने को कहा तथा क्षेत्र में नियमित भ्रमण करते रहें। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर सभी मंदिरों, शिवालयों में व आसपास सफाई व्यवस्था सुनिश्चत कराई जाए। शिवालयों में जलाभिषेक करने वालों भक्तों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था भी मुस्तैद रखी जाए। बैठक में एडीएम अमित सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें