विजय संकल्प बाइक रैली में दिखा जोश
चरथावल। भाजपाइयों ने विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विजय संकल्प बाइक रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा लेकर उत्साह और जोश के साथ ग्रामीण अंचलों में पार्टी का प्रचार प्रसार किया। महादेव मंदिर परिसर पर विधायक विजय कश्यप और किसान मोर्चा भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार सहरावत ने रैली का शुभारंभ किया। कस्बे से होकर नगलां राई, अकबरगढ़, बिरालसी, रोनी हरजीपुर, भमेला, गुजरहेड़ी, जसोई, धेलरा, तितावी लखान आदि गांवों से होकर बघरा में सपन्न हुई। मंडल विधान सभा क्षेत्र संयोजक विजय सैनी, मंडल संयोजक सुशील त्यागी, युवा नेता राहुल पुंडीर, मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा, विजय शुक्ला, अजय वर्मा, पूर्व जिला मंत्री रामभूल पुंडीर दूधली, संजय सैनी, विकास आर्य, सुरेंद्र कश्यप, मनीष गर्ग, प्रशांत त्यागी मौजूद रहे।