आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को मिलेंगे प्लास्टिक कार्ड
मुजफ्फरनगर। आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को अब प्लास्टिक कार्ड दिए जाएंगे। शासन ने इस योजना में शामिल लाभार्थियों के लिए करीब 64 हजार प्लास्टिक कार्ड भेज दिए हैं। अब तक उन्हें कंप्यूटर से प्रिंट आउट करके कार्ड दिए गए थे। इनमें लेमिनेशन कराने की जरूरत थी, लेकिन अब शासन ने एटीएम कार्ड की तरह प्लास्टिक कार्ड भेजे हैं। आयुष्मान योजना के कोआर्डिनेटर आकाश त्यागी ने बताया कि चार मार्च को जिला पंचायत के सभागार में लाभार्थियों को प्लास्टिक कार्डों को वितरण किया जाएगा।
नवदंपति को पौधा भेंट किया
मुजफ्फरनगर। गुप्ता रेस्टो विवाह मंडप में सनातन पद्धति से संपन्न हुए विवाह के पवित्र बंधन में बंधे नवदंपति को समाजसेवी आरआरडी उपाध्याय पौधे भेंट किए। उन्होंने दंपती को प्रतिवर्ष शादी की वर्षगांठ पर पौधरोपण का संकल्प दिलाया।