फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मोहित बेनीवाल तथा मीरापुर विधानसभा प्रभारी राजकुमार छाबड़ा ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने के लिए कहा। दोनों नेताओं ने मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर सैनी भट्टे पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण देखा। कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की उपलब्धियों की जानकारी दें। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वैध प्रद्युमन शर्मा, पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी, किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, ओमप्रकाश प्रजापति, विनय नागर, अशोक सैनी, कोकिल काकरान, अमित कुमार, शुभम राजवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


21 गांवों के 650 लोगों को किया मुचलका पाबंद
मीरापुर। मीरापुर पुलिस लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संदिग्ध लोगों को सूचीबद्ध करने में जुटी है। थानाक्षेत्र के 21 गांवों में करीब 650 लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है। उधर, मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया जा रहा है। थाना मीरापुर क्षेत्र में 95 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 71 बूथ सामान्य, 16 बूथ संवेदनशील और आठ बूथ अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखे गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें