फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष, वेदिका और आशु बने स्पोर्ट्स चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता के प्रति छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्टेपिंग स्टोंस व किड्स स्कूल के स्पोर्ट्स-डे में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। स्वच्छता की थीम पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें साफ-सफाई के प्रति भी जागरूक किया गया। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों से प्रतिभागियों ने मन मोह लिया।
विज्ञापन

जानसठ रोड पर स्थित स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन अमित सिंह, स्कूल प्रबंधक अमित कुमार एवं अभिनव सुशील ने किया। हॉरमनी, हैरीटेज, इंटीग्रिटी, यूनिटी हाउस तथा स्कूल के हिंदी वर्ग के छात्र-छात्राओं ने मार्चपास्ट किया। किड्स स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एरोबिक्स डांस’ से मन मोह लिया। इसके बाद दौड़, बॉल रैकेट रेस, रिंग एंड कोन, जिग-जैक रेस हुई। जूनियर व सीनियर वर्ग बालक व बालिका वर्ग की 100 व 200 मीटर दौड़ में हर्ष, नवाजिश, सार्थक, शिवांग, अल्जाकि, वैदिका, मनस्वी प्रथम रहे। जूनियर व सीनियर लंबी कूद में इशिता राठी व वैदिक प्रथम, आस्था व आरशी द्वितीय तथा ओम तोमर व निकिता तृतीय रही। बॉल थ्रो में अंशिका, ओम तोमर व अपूर्वा प्रथम तीन स्थानों पर रही। फ्लाइंग डिस्क में अंशिका, फिजा व ओम तोम, सीनियर डिस्कस थ्रो में वेदिका, निकिता व अर्शी पहले तीन स्थान पर रहे। हिंदी विंग जूनियर व सीनियर बालिका लंबी कूद में आईशा व गीतांजलि प्रथम, सानिया चौधरी व सोनिया द्वितीय तथा शालू व खुशी राठी तृतीय रही। बॉल थ्रो में निहारिका प्रथम, सानिया द्वितीय व जिया तृतीय रही। फ्लाइंग डिस्क में शालू प्रथम, सानिया द्वितीय व आईशा तृतीय रही। सीनियर शॉट पुट में खुशी प्रथम, ऋचा द्वितीय व सोनिया तृतीय रही। डिस्कस थ्रो में खुशी, सोनिया व स्वाति पहले तीन स्थान प्राप्त किए। जूनियर व सीनियर बालक वर्ग लंबी कूद में पीयूष पाल व रितिक प्रथम, सार्थक व हर्ष द्वितीय तथा सुहेल व केतन तृतीय रहे। बॉल थ्रो में पीयूष पाल प्रथम, सुहेल द्वितीय व पीयूष तीसरे स्थान पर रहे। फ्लाइंग डिस्क में प्रथम मित्तल प्रथम, हरमनप्रीत द्वितीय व पीयूष पाल तृतीय रहे। सीनियर वर्ग के शॉट पुट में शिव चौधरी, मानिक व हर्ष पंवार, ऊंची कूद में हर्ष व सत्यम आगे रहे। डिस्कस थ्रो में देव चौधरी, हिमांशु व मानिक शुरुआती तीन स्थान प्राप्त किए। अंग्रेजी विभाग में यूनिटी हाउस ने तथा हिंदी विभाग में शिवाजी हाउस ने चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती। अंग्रेजी विभाग में हर्ष व वेदिका तथा हिंदी विभाग में आशु पाल स्पोर्ट्स चैंपियन बने। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को सम्मानित किया। स्वच्छता की थीम पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साफ-सफाई की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्या सोनिया बंसल, आभा बंसल व अमित कुमार ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें