जयंत चौधरी से मिले रालोद नेता
मुजफ्फरनगर। गन्ना किसानों को पर्ची मिलने में आ रही दिक्कत और पार्टी के संगठन को मजबूत करने को लेकर युवा पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी से मिला। इस मौके पर बड़ी संख्या में रालोद की सदस्यता ग्रहण की गई। जिनमें चरथावल के नीटू त्यागी, उमेश त्यागी, प्रवीण त्यागी, प्रमोद त्यागी, बिजेंद्र त्यागी आदि शामिल रहे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रालोद प्रवक्ता अभिषेक चौधरी ने जयंत चौधरी के समक्ष खतौली अंडरपास और गन्ना पर्चियों की दिक्कतों का मामला रखा। हरीश त्यागी, पराग चौधरी, अनिल डबास, अंकित सहरावत, ऋषभ बालियान, तारिक, महबूब आदि रहे।
दर्द निवारण शिविर का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। ग्रीन लैंड मार्डन जूनियर हाईस्कूल में संचालित भारतीय योग संस्थान के शिविर में महिलाओं को जोड़ दर्द निवारण का प्रशिक्षण दिया। शुभारंभ जिला प्रधान पवन सिंह बालियान ने किया। योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने भुजंग आसन, ताड़ासन आदि का अभ्यास कराया। प्राणायाम और ध्यान का प्रशिक्षण छवि तोमर ने दिया। बताया कि शिविर पांच दिन तक चलेगा। इस दौरान बेबी सैनी, मुनेश देवी, सुनीता सिंघल, ईशा अरोरा, सुकेश देवी आदि रहे।